
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :पंचेत
दहीबाड़ी परियोजना से झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्यों ने यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का दाम थामा|

जिसको लेकर मंगलवार देर शाम प्रेस वार्ता किया गया वार्ता के दौरान यूनियन के सेक्रेटरी बाबूजान मरांडी ने बताया हम लोगों ने लगभग 27 वर्ष झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के बैनर तले निष्ठा पूर्वक काम किया | पर यूनियन के नए गठन में हम लोगों को नहीं शामिल करने पर दुखी होकर यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन का दामन थामा है|

उन्होंने बताया जिस प्रकार आगे की यूनियन का प्रसार, प्रचार और विस्तार किया उसी प्रकार नए यूनियन का भी संचालन करेंगे|
यूनियन के माध्यम से मजदूरों का हर प्रकार की समस्या समाधान करेंगे| उन्होंने बताया यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन में शत्रुघ्न महतो, ढुल्लू महतो, सीता सोरेन जैसे बड़े चेहरे हैं|
जिनका मार्गदर्शन से मजदूरों की हर प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा|
वहीं उन्होंने यह भी बताया हम लोगों ने सिर्फ यूनियन को छोड़ा है, झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी को नहीं| पार्टी में पहले जैसा ही सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
