• Thu. Feb 26th, 2026

अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 5, 2023

 

लोयाबाद। आज दिनांक 04/05/2023 को अखिल भारतीय पिछडा वर्ग संघ के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष के आदेश अनुसार एक बैठक लोयाबाद में रत्नेश कुमार के आवास पर रखा गया । कार्यक्रम में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रेस को बताया कि लोयाबाद थाना प्रभारी अपराधियो को दे रहे संरक्षण और एक महिना बित जाने के बाद भी अभी तक कोयला माफिया सरफराज पर नही हुआ एफआईआर दर्ज । कोयला माफिया सरफराज ने मुझे जान से मारने की दि थी धमकी । जिसका लिखित शिकायत मैने लोयाबाद थाना मे दिया था लेकीन आज तक उसके ऊपर कोई कार्रवाई नही किया गया । इससे साफ जाहिर होता है की थाना प्रभारी अपराधीयो को देते है संरक्षण । बैठक में मुख्य रूप से रिंकू खान , मंजय कुमार , रूपा देवी , अंजू पासवान , अर्चना झा , पिंकी कुमारी , संजय रवानी व अन्य लोग उपस्थित थे ।
वही इस संदर्भ में संवादाता द्वारा लोयाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर एक पुलिस अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है । यही नहीं इस मामले से संबंधित वरीय पदाधिकारी को भी सारी सूचना दे दी गई है । और जहां तक एफ आई आर की बात करते हैं तो अगर हमारे थाना अंतर्गत कोई पुलिस पदाधिकारी भी गलती करते हैं तो उनके विरुद्ध भी मैं एफ आई आर दर्ज करने के लिए हमेशा तत्पर हूं। एवं श्री रत्नेश कुमार द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए आरोप असत्य व निराधार हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *