• Sat. Sep 27th, 2025

डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी ने समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया: रागनी सिंह

ByAdmin Office

Apr 14, 2023

झरिया: बस्ताकोला स्थित अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी की 132 वी जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा भाजपा बस्ताकोला मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रागिनी सिंह उपस्थित हुई जहा उन्होंने सर्वप्रथम बाबा भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की वही इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी ने समाज को एक सूत्र में पिरोने और संगठित करने का काम किया।बाबासाहेब के अमूल्य योगदान को सभी लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ याद किया। उन्होंने देश को संविधान देकर भारत को सही मायने में जन गण मन बनाया।बाबासाहेब के अमूल्य योगदान को सभी लोगों ने श्रद्धा भाव के साथ याद किया। उन्होंने देश को संविधान देकर भारत को सही मायने में जन गण मन बनाया।हम सभी को उनके दिखाए गए रास्ते पर चलने की जरूरत है जो उनको हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मंच संचालन बप्पी बावरी ने किया वही मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने अपने अमूल्य विचार साझा किए। प्रमुख वक्ता निम्नलिखित हैं :- सुनील पासवान मेयर गिरिडीह ,उमेश यादव, श्रवण राय, महावीर पासवान, ध्रुव हरी, श्रीराम यादव थे ।वही इस दौरान मौके पर अभिषेक पाण्डेय, रघु राम, अनिल खेमका, स्वरूप भट्टाचार्य, पिंकू चौबे, विजय चंद्रवंशी, अनिल खेमका, दिलीप आडवाणी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *