• Thu. Sep 3rd, 2026

Adityapur : अग्रदूत संघ के जन्माष्टमी पूजा पंडाल का मीरा मुंडा ने किया उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। श्रीश्री सार्वजनिक जन्माष्टमी पूजा कमिटी, अग्रदूत संघ की ओर से आशियाना रोड स्थित सालडीह बस्ती में भव्य जन्माष्टमी पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है।
गुरुवार को पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पोटका की पूर्व भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, हरे कृष्णा प्रधान एवं पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह उपस्थित रहे।
उद्घाटन के उपरांत पूजा कमिटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि एवं सभी वरिष्ठ अतिथियों को बुके भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा पंडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
मौके पर पार्षद शांतनु घोष, सपन कुमार दास, अजय भंडारी, बाबू चंद प्रजापति, पूर्व पार्षद नील पदमा विश्वास, पवन कुमार महतो, पिंटू कुमार सहित पूजा कमिटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *