• Sat. Sep 27th, 2025

एकद्शम शतचंडी महायज्ञ मे भाजपा नेत्री रागनी सिंह हुई सम्मलित।

ByAdmin Office

Apr 14, 2023

 

झरिया: झरिया के लिलोरी पथरा मां लिलोरी प्रांगण में आयोजित एकद्शम शतचंडी महायज्ञ के आठवें दिन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह शामिल हुई. मां दुर्गा चरणों में झुककर मां दुर्गा से यही प्रार्थना की है कि मुझे इतनी शक्ति दो कि मैं इस समृद्ध कोयलांचल की गोद में पल रही गरीबी को खत्म कर पाऊं। रागिनी सिंह ने कहा कि मां शब्द बहुत अहम है, सृष्टि का निर्माण मां के बगैर संभव नहीं। मां के तीन रुप होते हैं। एक मां जो जन्म देती है, दूसरी जो शक्ति देती है और तीसरी मां है भारत माता। मां की शक्ति से हमने देश सेवा का संकल्प लिया है। गरीबों के जीवन में बदलाव आए, चेहरे पर मुस्कान आए, यही संकल्प है। रागिनी सिंह ने कहा कि शत चंडी यज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं। वहीं हमें मां भगवती का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण के लिए होना आवश्यक है, क्योंकि देवताओं को भोजन यज्ञ से प्राप्त होता है। देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है। इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का आयोजन अपद्रवों के विनाश के लिए, विश्व शांति एवं कल्याण हेतु एकदशम शतचंडी यज्ञ का विशेष महत्व है। मौके पर प्रीतम रवानी,जदू राम, कुलदीप शर्मा, रविंद्र राय, गोविंद ठाकुर, विनोद शर्मा, राजीव पांडे, सुमन अग्रवाल,


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *