• Sat. May 16th, 2026

कुइया बस्ती आमटाल में शिक्षा का अलख जगाने वाले शिक्षक को ग्रामीणों ने किया सम्मानित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 28, 2023
crescent ad

 

तिसरा।. कुइया बस्ती आमटाल में 1982 से शिक्षा का अलख जगाने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक पंचम प्रसाद साव को शनिवार को आदर्श क्लब कुइयां बस्ती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सम्मानित किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 1982 में जब कुइया बस्ती के आस पास 10 किलोमीटर में कोई विद्यालय नहीं था, उस समय गुरुजी पंचम प्रसाद साव ने सरस्वती मंदिर में मुफ्त में पाठशाला चलाकर गांव के युवकों को शिक्षा दिया. इसके बाद 1984 में कुइयां आदर्श क्लब में ग्रामीण बच्चों को शिक्षा देने लगे.1988 में स्थापित कुइया मध्य विद्यालय में प्राचार्य के रूप में नियुक्त होने के बाद आसपास गांव के लिए मील के पत्थर की तरह साबित हुए. ग्रामीणों ने प्राचार्य पंचम प्रसाद साव को शॉल बुके व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया. मौके पर निताई चंद्र माजी नटवर प्रमाणिक, श्यामापदो दा, सुजीत माजी, रमेश महतो, सपन दा ,गर्जन बाउरी ,तपन प्रमाणिक, सिद्ध कांत प्रमाणिक ,हारू दास, समेत कुइया आदर्श क्लब के सदस्य उपस्थित थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *