• Fri. Mar 20th, 2026

ओसीपी से हाइवा के जरिए कोयला चोरी होने के विरोध में मासस कार्यकर्ताओं ने ठप की ट्रांसपोर्टिंग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2023

गौतम प्रसाद कुमारधुबी

कुुमारधुुबी-धनबाद जिला अंतर्गत निरसा विधानसभा के ईसीएल मुगमा एरिया की बरमुडी ओसीपी में मासस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के नेतृत्व में बरमुडी ओसीपी का ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया। जानकारी देते हुए पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने बताया कि विभिन्न ओसिपियों से कोयला तस्करी का खेल खुलेआम जारी है, बरमुडी ओसीपी से भी काफी दिनों से हाइवा एवम विभिन्न वाहनों के माध्यम से कोयला तस्करी की रिपोर्ट मिल रही थी बीते शनिवार को बरमुडी ओसीपी से एक कोयला लोड हाइवा को बिना किसी कागजात के पकड़ा गया था। लेकिन फिर उस हाइवा पर बिना किसी कार्यवाही किये प्रबंधन ने कोयला अपने डंपिंग स्थल पर डंप करवाकर छोड़ दिया।जब इस विषय में एजेंट एवम मैनेजर से पूछा गया तो उनका ब्यान संतोषजनक नही लगा इसीलिए आज यहां ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी गयी है।हमारी मांग है कि इस कोयला तस्करी के खेल में जो भी अधिकारी शामिल है उनके ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *