

आज मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची प्रखंड अंतर्गत प्रधानखंता ,रोवाम ,ढांगी बड़की जोरिया में मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो का पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े एवं आदिवासी महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया ।
तत्पश्चात विधायक जी ने तीर चला कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके उपरांत अगल-बगल के मध्य विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को विधायक जी ने मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विधायक जी ने कहा की हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता और संस्कृति से ही है इसलिए हम सबको इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीएसपी निशा मुर्मू , विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, तोपचांची थाना प्रभारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी ,लालचंद महतो, नवल किशोर केवट, अर्जुन रजवार, पवन महतो, ,अर्जुन मांझी,धर्मेंद्र सिंह, दिलीप महतो, बसंत महतो, दिनेश महतो, आनंद महतो, बाबू नाथ महतो, अकबर अंसारी, अर्जुन रजवार गोपाल महतो ,पूरन महतो, देवान किस्कू, रामचंद्र राम, गंगा नारायण सिंह, विष्णु शर्मा, चंदन केवट, आनंद केवट , चट्टान सिंह,गौतम रजवार, शहाबुद्दीन अंसारी, जुबेर अंसारी, दीपक बेसरा, सुरेंद्र टुडू, शौकत अली, मूलचंद महतो, सुरेश महतो, मथुरा महतो सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
