• Sun. Mar 15th, 2026

निरसा । बीती रात गोपनीय सूचना के आधार पर निरसा पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग भट्ठों में छापामारी कर 85 टन अवैध स्टीम कोयला जप्त किया ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 15, 2023

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

सम्पर्क करने पर निरसा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव ने छापामारी की पुष्टि करते हुये अंतर्कथा को बताया कि
उन्हें गोपनीय सूचना मिली थी कि खास निरसा में अवैध कोयले के शातिर धंधेबाज बबलू सिंह के भठ्ठे मां तारा भठ्ठे में भारी मात्रा में ट्रक में भर कर अन्यत्र भेजने के लिये अवैध स्टीम कोयला एकत्रित किया गया है, छापामारी में 60 टन कोयला जप्त किया गया । उन्होंने कहा कि छापमारि के दौरान संचालक बबलू सिंह , मजनू बाउरी सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।
उन्होंने आगे कहा कि खास निरसा में छापामारी के बाद हाँथबारी स्थित बाला जी इंडस्ट्रीज में भी छापामारी की गई , वंहा भी 25 टन अवैध स्टीम कोयला जप्त किया गया अंधेरे का लाभ उठा कर सभी फरार हो गए किसी की गिरफ्तारी नही हो पाई ।
थाना प्रभारी श्री यादव ने कहा कि एसएसपी के निर्देशानुसार छापामारी जारी है और आगे भी जारी रहेगा । किसी भी कीमत पर अवैध कोयले का कारोबार नही चलने दिया जाएगा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *