• Thu. Apr 23rd, 2026

भाजपा महासचिवों की दिल्ली में अहम बैठक, 9 राज्यों के विधानसभा चुनाव पर नजर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2023
crescent ad

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिवों की आज दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अहम बैठक हो रही है। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। यह बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर में 2 बजे तक चलेगी। बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी आगामी 16-17 जनवरी को प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार, आज हो रही राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

आज की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही बैठक की जगह और अन्य इंतजामों पर भी चर्चा की जाएगी। ऐसी खबर है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बीजेपी का फोकस इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा। जिन राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय और मिजोरम शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *