• Thu. Apr 2nd, 2026

जमशेदपुर के बर्तन दुकान से 1.28 लाख चुराने वाली महिला गिरफ्तार,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jan 8, 2023
crescent ad

जमशेदपुर  साकची थाना क्षेत्र से शुक्रवार को बर्तन खरीदने के बहाने 1.28 लाख रुपये गल्ले से चुराने वाली महिला को साकची पुलिस ने शनिवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम रेखा कुमारी है और वह सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह आदर्शनगर की रहनेवाली है. इसका खुलासा साकची थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी शुभांशु जैन और साकची थाना प्रभारी ने राजेश प्रसाद ने किया.

रेखा कुमारी को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तब पता चला कि वह पहले से ही चोरी करती आ रही है. पहली बार वह पुलिस के हत्थे चढ़ी है. उसके पास से पुलिस ने 1.28 लाख रुपये के अलावा, चोरी के सोने का झुमका, सोने का लॉकेट, कंगन, अंगूठी, चेन, कान  की बाली, चांदी का सिक्का के अलावा पांच पीस मोबाइल फोन भी बरामद किया है. महिला चोर को साकची पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *