• Sat. May 16th, 2026

आदित्यपुर : 10 वर्षीय बच्ची की मौत से भड़के परिजन, नरसिंग होम में मचाया बवाल”मृत्यु प्रमाण पत्र नही देने पर खड़कई पुल सड़क को किया जाम”जाने पूरा मामला….

crescent ad

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला आदित्यपुर थाना अंतर्गत शिवा नर्सिंग होम में इलाजरत 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो जाने से भड़के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया साथ अस्पताल में तोड़फोड़ भी की.

बता दे प्राप्त जानकारी के अनुसार आदित्यपुर वास्तु विहार साईं कॉलोनी निवासी शैलेंद्र झा की 10 वर्षीय पुत्री आराध्या कुमारी का 4 जनवरी को पैर टूट जाने पर शिवा नर्सिंग होम में इलाज कराया गया था. जहां चिकित्सकों द्वारा प्लास्टर किए जाने के बाद बच्ची का पैर लगातार फूल रहा था और प्लास्टर के अंदर ही पैर में घाव बन गया. मामला बिगड़ता देख परिजन मंगलवार को अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों को मामले से अवगत कराया. लेकिन चिकित्सकों द्वारा उसे दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया. इस बीच टीएमएच ले जाने के क्रम में बच्ची की मृत्यु हो गई.

वहीं इस घटना से आक्रोशित मृत बच्ची के परिजनों ने डॉक्टर समेत अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है.

संवाददाता- बलराम पांडा


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *