• Mon. Mar 9th, 2026

बड़ी खबर धनबाद उपायुक्त ने दिया 62 पंचायतों के मुखिया का पावर सीज करने का निर्देश टाइड फंड की राशि खर्च नहीं करने पर जताई नाराजगी, पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह ने 15 वें वित्त आयोग की राशि खर्च नहीं करने वाले 62 पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों का वित्तीय पावर सीज करने का निर्देश दिया है. उपायुक्त मंगलवार 20 दिसंबर को संध्या समाहरणालय के सभागार में सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने 15 वें वित्त आयोग के तहत जन उपयोगी योजनाओं की स्वीकृति की समीक्षा में पाया कि 62 पंचायत के मुखियों ने जल एवं स्वच्छता के लिए टाइड फंड में आवंटित राशि को खर्च नहीं किया है।

उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को वैसे मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों का वित्तीय पावर सीज कर उप मुखिया को पावर प्रदान करने का निर्देश दिया. पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए हर संभव सहायता दे रही है. इधर मुखिया कार्य के प्रति उदासीन रवैया, असफलता और शिथिलता बरतते हैं. ऐसा व्यवहार कदापि स्वीकार योग्य नहीं है।

बैठक में उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, नया किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, नए ग्रीन राशन कार्ड का रजिस्ट्रेशन एवं नए ग्रीन राशन कार्ड का डिस्ट्रीब्यूशन, सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी योजनाएं राज्य सरकार की फोकस्ड योजनाएं हैं. इसीलिए संबंधित विभाग अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ प्रदान करें.

*इन पंचायतों के मुखिया का वित्तीय पावर सीज*

बगदाहा, बांसजोरा, बरोरा, छत्रुटांड, डुमरा उत्तर, डुमरा दक्षिण, हथुडीह, झिझीपहाड़ी, कपूरिया, खरखरी, लोहापट्टी, मधुबन, महेशपुर 2, नीचतपुर-2, राजगंज, तेतुलिया-1, अलखडीहा, बलियापुर पूर्व, बलियापुर पश्चिम, भीखराजपुर, बिरसिंहपुर, चांदकुइया, छाताटांड, दूधिया, घरबर, जगदीश, करमाटांड, कुसमाटांड, मुकुंदा, पलानी, परसबानिया, प्रधानखंता,एगारकुंड दक्षिण, बृंदाबनपुर, डुमरकुंडा उत्तर, कालीपहाड़ी उत्तर, कालीपहाड़ी दक्षिण,बरियो, बरवा पूर्व, जयनगर, तिलैया, उदयपुर, बांदा पश्चिम, बेनागोरिया (सीएचआई), जामदेही, कलियासोल, लेदहरिया, सुसुनलिया, भामल, हरियाजाम, मर्म, निरसा मध्य, पलारपुर, पांड्रा वेस्ट, पिठाकियारी, लटानी, मोहलिडीह, ब्राह्मणडीहा, चैता, तांतरी, कमरडीह तथा लछुरायडीह.

*बैठक में ये थे मौजूद*

बैठक में निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, निदेशक एनईपी इंदु रानी, डीसीएलआर सह पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्रा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जेएसएलपीएस की डीपीएम रीटा सिंह, मो तौहिद आलम, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *