• Tue. Mar 3rd, 2026

रांची – माँ गायत्री सोसाईटी के कॉलोनी में दिनदहाड़े पूर्व थाना प्रभारी के घर हुआ लाखों की चोरी,सीसीटीवी कैमरे में चोर का फोटो हुई कैद,पुलिस जुटी है जांच में

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2022

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना थाना क्षेत्र के माँ गायत्री सोसायटी कॉलोनी में मकान नम्बर A1 में बुढ़मू थाना के पूर्व थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी हुई है।चोरी की घटना के बाद चुटिया थाना पुलिस छानबीन में जुटी है।वहीं सीसीटीवी में चोर की तस्वीरें कैद है।पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।लेकिन घटना की जानकारी शुक्रवार रात में मिला है।उसके बाद सूचना पुलिस को दी।

दरोगा बाहर गए थे,दोस्त के साथ अकेले किराये के मकान में रहते है

बताया जाता है कि एसआई नवीन कुमार वर्तमान में रिम्स में पदस्थापित है।किसी काम से नवीन कुमार राँची से बाहर दिल्ली गए हुए थे।इसी बीच शुक्रवार दोपहर करीब दो से ढाई बजे की बीच चुटिया स्थित घर में चोरी हो गयी।एसआई नवीन कुमार चुटिया में एक दोस्त के साथ अभय कुमार के मकान में किराये में रहते हैं।जिस मकान में रहते हैं उस मकान में कोई फैमिली सदस्य नहीं रहते हैं।सिर्फ लड़का सब ही रहते हैं।एसआई और उसका दोस्त भी उसी मकान में रहते हैं।किसी काम से बाहर गए थे और दोस्त उसका पढ़ने गया था।जब शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे एसआइ के दोस्त घर आया तो देखा ताला टूटा हुआ है।उसके बाद नवीन कुमार को सूचना दी।वहीं नवीन कुमार ने चुटिया थाना को सूचना दिया।उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।वहीं देर रात एसआई नवीन कुमार भी राँची पहुँचे।

12 लाख नगद,8 लाख के जेवरात की चोरी !

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,चोरों ने पूर्व थाना प्रभारी एसआई नवीन कुमार के घर से करीब 20 लाख की चोरी की है।सूत्रों के अनुसार चोर ने सिर्फ नगदी 10 से 12 लाख के करीब और जेवर 7 से 8 लाख के करीब चोरी किया है।वहीं और कोई अन्य समान नहीं लिया है।हालांकि इस सम्बंध में चुटिया थाना पुलिस कितना चोरी हुआ और क्या चोरी हुई है नहीं बता रहे हैं और ना ही जिनके घर चोरी हुई है उन्होंने कुछ बताया है।लेकिन झारखण्ड न्यूज को सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली है कि मोटी रकम की चोरी हो गई है।हालांकि आधिकारिक बयान किसी का नहीं आया है।इस सम्बंध में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर
आधा घंटे में चोरी कर भाग निकला चोर

जानकारी के अनुसार,दिन में एसआई का रूम पार्टनर पढ़ने गया।सीसीटीवी में दिख रहा है कि करीब 2 बजे एक युवक आया और मकान के आगे बढ़ गया।फिर मकान के अंदर घुसा।थोड़ी देर में एक रॉड लेकर आया और घर मे घुस गया। फिर करीब 10 मिनट बाद करीब ढाई बजे एक बैग पीछे टांगकर मकान से बाहर निकलता है।उसके बाद फरार हो गया।

लावारिश स्थिति में बगल गली में एक स्कूटी मिला है

इधर शनिवार को छानबीन में घटना स्थल से कुछ दूरी पर दूसरी गली में एक लावारिश हालत में स्कूटी मिला है।हालांकि स्कूटी किसकी है पता नहीं चला है।लेकिन बताया जाता है कि स्कूटी से चोर आया होगा।स्कूटी स्टार्ट नहीं होने पर स्कूटी छोड़कर फरार हो गया है।स्कूटी कांके का किसी व्यक्ति का है।इस सम्बंध पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

एक से ज्यादा चोर होने की सम्भवना

पुलिस ने सीसीटीवी छानबीन शुरू की तो कई जगहों के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज निकाला गया है।फुटेज में दिखा है कि जो चोर घर से बैग लेकर निकला है किसी अन्य बाइक फिर स्कूटी पर बैठकर जा रहा है।जिससे पता चलता है कि चोरों ने पूरी प्लांनिग के साथ घटना को अंजाम दिया है।बताया जाता है कि एक चोर के अलावे अन्य चोर हो सकता है।जो गली में आने जाने वालों का रेकी कर रहा हो।फिलहाल इस पर जांच जारी है।

फॉरेंसिक टीम और टेक्निकल टीम मौके पर पहुँचकर फिंगर प्रिंट और कॉल डंप लिया

अब चोरी एक पुलिस वाले के घर हुआ है।वो भी एक पूर्व थाना प्रभारी के घर हुई है इस लिहाजा जांच में कोई कमी ना हो इसके लिए शनिवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और घर के अंदर का जांच पड़ताल किया गया।वहीं तकनीकी जांच टीम भी पहुँचे थे।घटना स्थल का कॉल डंप लिया गया।

मकान में सिर्फ लड़कों के रहने से सोसाईटी में कॉफी परेशानी होती है

बताया जाता है कि मकान मालिक नामकुम इलाके के हैं।दो मंजिला मकान बनाकर पूरी मकान लॉज टाइप बनाकर लड़कों को दे दिया है।ज्यादातर लड़के रात में काम कर लौटते है।उसी मकान में एसआई अपने दोस्त के साथ भी रहते हैं।स्थानीय लोगों की माने तो कब कौन मकान में आता है पता नही चलता है।रात दिन आना जाना लगा रहता है।इसी कारण है कि दिन में ही कोई लड़का घर के अंदर प्रवेश कर जाता है और आराम से चोरी कर निकल गया।जबकि घर के सामने ही मकान का कार्य चल रहा है।मजदूर मिस्त्री सब काम कर रहा है।फिर भी दिन में घटना को अंजाम दिया गया।

जाँच में कई थाना की पुलिस पहुंची थी

घटना चुटिया थाना क्षेत्र की है लेकिन शनिवार की सुबह से कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर एसआई नवीन कुमार के साथ जांच पड़ताल कर रहे हैं। मामला संगीन बताया जा रहा है।इधर घटना के सम्बन्ध में चुटिया थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार से देर शाम बात किये तो उनका कहना है कोई लिखित अभी तक नहीं दिया है।कितना नगद और कितना जेवर की चोरी हुई है या क्या समान चोरी हुई ।बीते रात में सूचना मिला तो स्वयं जांच पड़ताल किये है।शनिवार को भी सुबह से जांच पड़ताल जारी है।किस थाना से कौन पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल आकर कर रहे हैं उन्हें नहीं मालूम है।

शादी के लिए जेवरात और सामान की हुई थी

बताया जाता है कि एसआई नवीन कुमार की शादी होने वाली थी।शादी के लिए ही जेवर सब रखा था।शादी के लिए खरीदारी किया हुआ जेवरात और सामान राँची स्थित घर पर था। कुछ दिनों के बाद शादी की तारीख को लेकर बातचीत होनी थी। लेकिन, उससे पूर्व चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *