• Tue. Mar 3rd, 2026

निसार खान के कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी बनने पर बरही प्रखण्ड के कांग्रेसियों ने दिया बधाई

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 16, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजेश ठाकुर के निर्देशित पत्र के पत्रांक संख्या 509/12/2022 दिनांक 12 दिसम्बर 2022 के अनुसार जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने गदोखर निवासी निसार खान पर भरोसा जताते हुए फिर से दोबारा इनको जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। जिसे लेकर बड़ी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने कहा कि निसार खान अपनी सक्रियता, समर्पण, निष्ठा, इमानदारी के साथ साथ प्रचार प्रसार के माध्यम से पार्टी के संगठन को मजबूत तथा कांग्रेस के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते है। निसार खान के मनोनयन पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला, विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखण्ड विधायक प्रतिनिधि सह पार्टी के प्रखण्ड कोषाध्यक्ष सुनील साहू, गाजो यादव, रघुनंदन गोप, बासुदेव गोप, कुणाल कतरियार, हरी गुप्ता, मुकेश निषाद, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सिकंदर राणा, बरही मध्य मंडल अध्यक्ष रघुवीर यादव, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव, कांग्रेस पार्टी के विस युवा अध्यक्ष मनोहर यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष अमित जयसवाल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार रविदास, यमुना यादव, देवलाल कुशवाहा, मो वारिस, वीना उरांव, महासचिव देवचन्द यादव, अशोक सिंह, मो तौकीर रजा, रामानंद यादव, महेश प्रसाद, मो ताजुद्दीन, दशरथ यादव, राकेश रजक, मनोज रविदास, मनोज मंडल, सचिव जगदीश यादव, मो हकीम, नंदकिशोर यादव, तिलक भुइया, सुनील पांडेय, पप्पू खान, अशोक ठाकुर, सुनील चंद्रवंशी, मिथिलेश उपाध्याय, मनोज यादव के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए इन्हें हार्दिक बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *