
*धनबाद :* बुधवार को धनबाद का ऐतिहासिक बंगाली संस्था लिंडसे क्लब और पुस्तकालय द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के अध्यक्ष डॉ. अमलेंदू सिन्हा ने बताया कि तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पौष पार्बोन उत्सव का आयोजन 16 से 18 दिसंबर तक करने जा रहे हैं।

इस कार्यक्रम का उदघाटन 16 दिसंबर को शाम 5:30 बजे होगा। संदीप सिंह, उपायुक्त, धनबाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे और समीरन दत्ता, सीएमडी,बीसीसीएल विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

16 दिसम्बर को सायं 5.30 बजे मंगलदीप जलाकर एवं विशिष्ट अतिथियों का अभिनन्दन कर उत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। इसके बाद स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।17 दिसंबर को स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पश्चिम बंगाल की आमंत्रित संगीत टीम पारिजात बैंड मुख्य आकर्षण होगा। अंतिम दिन 18 दिसंबर को बंगाल से आमंत्रित प्रसिद्ध लोक कलाकार बरुण दास बाउल स्थानीय कलाकार के बाद प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा रात 8.30 बजे से मेला परिसर में लगे बड़े स्क्रीन पर फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखा जा सकेगा।
लिंडसे क्लब के सचिव दीपक कुमार सेन ने कहा कि यह आयोजन पिछले कुछ वर्षों के दौरान इलाके के लोगों के बीच एक शीतकालीन उत्सव के रूप में बहुत लोकप्रिय है हस्तकला और कपड़ों के स्टालों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
