• Sat. Mar 7th, 2026

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा कुकिंग कंपीटिशन का किया गया आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 12, 2022

 

बलियापुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कुकिंग कंपीटिशन के तहत आज बलियापुर प्रखंड के बोर्ड मध्य विद्यालय बलियापुर में इस संकुल के विभिन्न विद्यालयों के रसोइयों के बीच कुकिंग कंपीटिशन का आयोजन किया गया। आये हुए सभी रसोइयों ने एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनाया। मौके पर मुख्य अतिथि उप प्रमुख आशा देवी ने इस तरह कार्यक्रम की प्रसंशा की। और कहा इस तरह की प्रतियोगिता से रसोइयों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना आएगी और विद्यार्थियों को स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।

आज सभी रसोइयों ने काफी बेहतरीन भोजन बनाया है सभी को धन्यवाद है। आज के प्रतियोगिता में डागेपरा स्कूल के चिंता देवी, बोर्ड मध्य विद्यालय के छंदा चक्रबोर्ती, बालिका मध्य विद्यालय की प्रतिमा देवी, प्राथमिक विद्यालय लालाडीह के राजिया खातून, प्राथमिक विद्यालय सिंदूरपुर की मुनिया बीबी, प्राथमिक विद्यालय इन्दटांड की तनुजा घोष आदि ने भाग लिया। जिसमें प्रथम लालाडीह की राजिया खातून प्रथम और तनुजा घोष को दितीय घोषित किया गया।

मौके पर सीआरपी माथुर रवानी, वरीय शिक्षक मुकुल चंद्र रोहिदास, आदित्य नारायण उपाध्याय, स्वपन कुमार महतो, सरिता कालिंदी, काली पद महतो, सफी आलम अंसारी, अश्विनी घटवाल, उषा कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, शीला कुमारी, पार्वती कुमारी, बसंती देवी आदि लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *