• Tue. Mar 10th, 2026

मेहता (कुशवाहा) विकास मंच का 15वां स्थापना दिवस का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 25, 2022

हज़ारीबाग़ (आवाज)। शहर के जुल्लु पार्क स्थित मेहता भवन में मेहता(कुशवाहा) विकास मंच का 15 वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, बड़कागांव के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, इचाक के उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, मंच के अध्यक्ष जयनारायण मेहता, सचिव सरोज मेहता मंच के पूर्व सचिव लखन कुमार मेहता, झारखंड कुशवाहा महासभा के मुकुटधारी महतो, पूर्व प्रमुख अयोध्या प्रसाद मेहता, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सर्व प्रथम अतिथियों को माला पहनाकर स्वगत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष जयनारायण प्रसाद मेहता जबकि संचालन अनूप कुमार मेहता एवं अजय कुमार मेहता ने किया। मंच के अध्यक्ष जयनारायण प्रसाद मेहता ने स्वागत भाषण में मंच की उपलब्धि और भविष्य की रणनीति के बारे में अवगत कराया। कहा कि 15 वर्षों के अथक प्रयास से आज मेहता (कुशवाहा) भवन का निर्माण हुवा। जहां सबसे पहले छात्रा वास बनाया जाएगा। भविष्य के पंचायत अंतर्गत कमेटी का निर्माण समाज क्षेत्र में बसे लोगों का डायरेक्टरी छपवाना, एंबुलेंस उपलब्ध करवाना, उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक स्तर बढ़ाना एवं एकता बनाये रखने की बात कही। मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि हमारा मेहता (कुशवाहा) विकास मंच का जिस मक़सद से निर्माण किया गया है, प्रयास रत है। मकसद तब पूरा होगा जब हमारा समाज पूर्ण शिक्षित होगा। जब हमारे समाज मे उच्च स्तर की शिक्षा में कमी है हमारे समाज में जब तक आईएएस आईपीएस की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होगी तब तक हमारा समाज अग्रणी नहीं होगा इसलिए समाज को चाहिए कि अपने अपने परिवार में शिक्षा का स्तर ऊंचा करें, बच्चों को उच्च संस्कार दें, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का सफल प्रयास करें। तभी आने वाला समय में हमारा समाज अग्रणी होगा। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथी पूर्व विद्यायक लोकनाथ महतो, झरखण्ड कुशवाहा महासभा के प्रदेश संगठन सचिव बटेश्वर प्रसाद मेहता, डॉ सीपी दांगी, इचाक के उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार मेहता, कटकमसांडी प्रमुख संगीता देवी, अयोध्या प्रसाद मेहता, आजसू के केंद्रीय सचिव प्रदीप कुमार मेहता, डॉ ओम प्रकाश, पूर्व मुखिया सुनील मेहता समेत कई लोगो ने सम्बोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुखलाल मेहता, सुनील मेहता, शैलेंद्र कुमार मेहता, अनूप कुमार मेहता, अजय कुमार मेहता, निर्मल मेहता, कृष्णा मेहता, नरेश प्रसाद मेहता, अजीत कुमार, रविंद्र कुमार मेहता, अर्जुन प्रसाद मेहता, दामोदर मेहता, प्रेम कुमार मेहता, सतनारायण कुमार, मिथलेश कुमार मेहता, संजय मेहता, पंकज कुमार, शिव कुमार, विकास कुमार, सतीश कुमार मेहता, मनोज कुमार मेहता, विजय कुमार, विजय कुमार मेहता, राकेश कुमार, महेंद्र प्रसाद मेहता, राजू प्रसाद मेहता, अशोक कुमार मेहता, दिलीप कुमार, किशोरी प्रसाद मेहता, अनंत कुमार आर्य, अमरजीत प्रसाद मेहता, दशरथ प्रसाद मेहता समेत कई लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *