• Tue. Mar 10th, 2026

हजारीबाग यूथ विंग ने कराटे के 4 प्रतिभागियों को किया सम्मानित। सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं :– डॉ चंद्र मौली उपाध्याय

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 25, 2022

 

हजारीबाग शहर के युवाओं के द्वारा अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए रांची के खेल गांव टाना भगत इंडोर स्टेडियम मे आयोजित स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के द्वारा राज्य स्तर पर कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड के 23 जिलों से कई प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें हजारीबाग जिला के
शोतोकान कराटे हजारीबाग के शिक्षक चंद्र प्रकाश उपाध्याय के द्वारा चार युवक शामिल हुए।

जिसमें प्रांजल कुमार 9 वर्षीय ने गोल्ड मेडल हासिल किया, प्रमोद कुमार यादव 19 वर्षीय सीनियर कैटेगरी में सिल्वर मेडल हासिल किया,विहान कश्यप 8 वर्षीय ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। एवं मनीष राज 16 वर्षीय ने जूनियर कटेरी गिरी में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। सभी युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।

बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहन देने के लिए हजारीबाग शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा शहर के बड़ा बाजार चौक स्थित यूथ विंग के उपाध्यक्ष विकास केसरी के आवास पर यूथ विंग के सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी सहित कई गणमान्य लोगों के द्वारा प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया।

मौके पर सचिव/उपाध्यक्ष ने प्रतिभावान युवाओं की उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इतनी कम उम्र में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल जीतना यह काफी गर्व की बात है हम आशा करते हैं कि यह सभी प्रतिभावान विद्यार्थी नेशनल मैं अपनी प्रतिभा दिखलाएं।

मौके पर चंद्र प्रकाश उपाध्याय प्रतिभावान विद्यार्थियों के शिक्षक ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद ही गर्व की बात है कि पहले ही दशक में बच्चों ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल हासिल किया है। सभी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तथा बच्चे नेशनल की ओर अग्रसर हो यही कामना करता हूं।

मौके पर :– डॉ चंद्र मौली उपाध्याय, हजारीबाग यूथ विंग के सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, अमित कश्यप छाया कुमारी, सुनीता देवी, उत्सव नीलाभ सहित कई लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *