• Tue. Mar 10th, 2026

तिलेश्वर साहू सेना बरही पूर्वी पंचायत कमिटी का हुआ गठन, विनय रविदास बने अध्यक्ष

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 24, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

तिलेश्वर साहू सेना बरही पूर्वी पंचायत के कमिटी गठन को लेकर बरही पार्क में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बरही प्रखंड अध्यक्ष सन्तोष रजवार एवं संचालन बरही प्रखंड उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर ने किया। इस बैठक में मुख्य रुप से बरही प्रखंड मीडीया प्रभारी बबलु साहु, बरही प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश दास, बरही प्रखंड प्रवक्ता छोटी राम शामिल थे। इस बैठक में सर्वसम्मति से बरही पूर्वी पंचायत प्रभारी गुड्डू कुमार दास, संयोजक उमेश रविदास, अध्यक्ष विनय रविदास, उपाध्यक्ष दीपू रविदास, गौतम रविदास, सुरेश रविदास, रवि कुमार दास, मंजू देवी, अनुसूया देवी, चंदन कुमार एवं सुनीता देवी कोषाध्यक्ष प्रकाश रविदास, प्रधान महासचिव सुमन प्रसाद, महासचिव रोहित कुमार, रवि रविदास, लीलावती देवी एवं जैकी रविदास, सचिव प्रकाश राम, रीना देवी, संतोष रविदास, प्रवक्ता जिरीया देवी, लता देवी, जितेन्द्र रविदास एवं रिंकू रविदास, मीडिया प्रभारी बबलू कुमार दास, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू रविदास, दिलीप कुमार, कपिल साहू, अमित कुमार, सुरेंद्र कुमार एवं विमला देवी आदि को चुना गया। इस बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। इस बैठक में सभी पंचायत कार्यसमिति के पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने पर बल देने को कहा गया जिससे आने वाले विधान सभा चुनाव में संगठन को मजबूती मिले।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *