
रिपोर्ट:-उमेश चौबे(अंतर्कथा)
बलियापुर/सिन्दरी : बी.आई. टी सिंदरी कैम्पस में इको क्लब के विद्यार्थियों के द्वारा क्लीन बी.आई.टी. – ग्रीन बी. आई. टी के तहत स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए “प्रकृति 2.0″ की शुरुआत की गयी। इस कार्यक्रम के पहले चरण कि शुरुआत कैम्पस मे स्वच्छता अभियान से की गयीं।

इस कार्यक्रम के तहत पूरे कैंपस और सारे होस्टल में साफ सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही साथ पूरे कैंपस मे बैनर लगाकर स्वच्छता की ओर आगे बढ़ने और जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। क्लब के विद्यार्थियों का मुख्य उद्देश्य कैंपस को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखना है।

बी.आई.टी कैम्पस को सुंदरता से भरने के लिए ” सुन्दर बी.आई.टी” के सपने को साकार करने के लिए ईको क्लब के छात्रों ने अपनी कुशलता दिखाई और अन्य छात्रों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
मौके पर निदेशक डी. के. सिंह, प्रो. आर. के. वर्मा, उपेन्द्र प्रसाद, प्रो. अजय उरांव एवं ईको क्लब के सारे सदस्य उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
