• Wed. Jun 24th, 2026

भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 15, 2022
crescent ad

 

डुमरी:वन अधिकार अधिनियम के विरूद्ध भाकपा माले प्रखंड कमिटी द्वारा मंगलवार को प्रतिवाद मार्च निकाला गया।प्रखंड सचिव नागेश्वर महतो के नेतृत्व में

सिमराडीह मोड़ से निकला विरोध मार्च वनांचल चौक होते हुए बेरमो मोड़ तक गया।इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा वन अधिकार अधिनियम को वापस लेने की मांग कर रहे थे।बेरमो मोड़ अवस्थित बिनोद बिहारी महतो के प्रतिमा के पास एक सभा की गई।प्रखंड सचिव ने

कहा कि वन अधिकार अधिनियम से जितने भी पूरे हिंदुस्तान में गरीब आदिवासी जो बसे हुए हैं जब चाहे सरकार उसे बेदखल कर सकती है।अगर इसी तरह आदिवासियों को जंगलों से हटा दिया जाए तो लगभग 14 लाख आदिवासी घर से बेघर हो जाएंगे एवं जमीन से बेदखल हो जाएंगे।इस दौरान नुनूचंद भूइयां,महेन्द्र वर्मा,प्रीतम महतो,बीरेन्द्र महतो,दिनेश महतो,खूबलाल महतो,विजय कुमार,विवेक कुमार,संतोष महतो,गोविंद महतो,जयकुमार,विक्रम कुमार,संजय महतो,जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।
फोटो:&*&(प्रतिवाद मार्च में शामिल माले कार्यकर्ता)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *