
डुमरी:गिरिडीह,बोकारो और हजारीबाग जिले के आस पास क्षेत्रों के एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा हैं।ताजा घटना डुमरी थाना क्षेत्र के परसाबेड़ा की है।थाना क्षेत्र के परसाबेड़ा निवासी गुलाम मुस्तफा का 34 वर्षीय पुत्र जाबीर अंसारी की मौत महाराष्ट्र के नागपुर में 12
नवंबर की रात मौत हो गयी।वह ट्रक ड्राइवर के रूप में
एक निजी कंपनी में कार्यरत था।जानकारी के अनुसार
11 नवंबर की रात्रि सब्जी लेने बाजार गया था।तभी
वह सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गयी।सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।मृतक अपने पीछे पत्नी रूबेदा खातून पुत्र साकिर अंसारी (8) ताजिम अंसारी (5) व बेटी रुबीना खातुन (10) छोड़ गया है।इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले सोशल वर्कर
सिकंदर अली संवेदना प्रकट करते हुए कंपनी से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है।ऐसे में सरकार को रोज़गार के ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि मजदूरों के पलायन रोका जा सके वहीं परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगायी है।
फोटो:&&&&( मृतक का)

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
