
डुमरी:आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार
कार्यक्रम शनिवार को पोरैया पंचायत में आयोजित किया गया।

उद्घाटन सूबे के शिक्षा मंत्री सह स्थानीय
विधायक जगरनाथ महतो प्रखण्ड प्रमुख उषा देवी मुखिया राजकुमार महतो पूर्व प्रमुख यशोदा देवी आदि ने संयुक्त रूप नारियल फोड़ कर एवं फीता काट कर किया।कार्यक्रम में बीडीओ सोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.राजेश

महतो बीएओ प्रतापदेव नाग कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेश प्रसाद भगत झामुमो नेता बरकत अली,कैलाश चौधरी,राजकुमार पांडेय,डेगनारायण महतो मुखिया सुबोध यादव आदि दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर विभिन्न विभागों का
स्टॉल लगाया गया था जहां लोग सरकार की योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन व प्रपत्र जमा कर रहे थे।
वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई किया गया।
जबकि 140 जरूरतमंदों को कंबल,एक को श्रवण यंत्र,एक को ट्राईसाईकिल,पांच को लेबर कार्ड तथा
एक आश्रित को आपदा राहत कोष से उपलब्ध कराये
गये चार लाख रूपये का चेक दिया गया।इसके पूर्व
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को बुके देकर एवं
माला पहनाकर स्वागत किया।मंत्री श्री महतो ने कहा
कि हेमंत की सरकार ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति एवं पिछड़ों को 27 फीसदी
आरक्षण विधेयक को विधानसभा में पारित कर राज्य के मूलवासियों को एक बहुप्रतीक्षित तोहफा दिया है।
उन्होंने कहा कि थर्ड और फोर्थ ग्रेड के नौकरियों में
आरक्षण का लाभ लेने के लिए सभी बच्चों को पूरी लगन और मन लगाकर पढ़ना होगा।कहा कि भाजपा और आजसू सिर्फ प्रदेश वासियों को दिग्भ्रमित करने का काम अबतक करता रहा है जिसका जवान राज्य की जनता दे चुकी है और आने वाले समय में भी देगी,
कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
