• Mon. Mar 16th, 2026

निरसा:अबैध कोयला कारोबारी के जाल में फंस कर गवां रहे हैं जान बेरोजगार,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 12, 2022

चाल धसने से मारे गए मज़दूर का लाश भी नही परिजन को सौंपा,कर दिया अंतिम संस्कार,

नरेश विश्वकर्मा : संवादाता (निरसा )

झारखंड में बेरोजगारी एक श्राप बन कर रह गई है । इसी लिए बेरोजगारी के कारण लोग अपने परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिए अनर्गल काम करते रहते है । जिसका खामियाजा उनको अपनी जान दे कर निभानी पड़ती है ।

ताजा मामला निरसा थाना क्षेत्र के भलखोड़िया गांव के 42 वर्षीय आनंद गोराई की मौत अवैध उत्खनन के दौरान हो गई ।घटना गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे की है । लेकिन घटना के बाद भी घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालो को नहीं देकर गुपचुप तरीके से लाश को अंतिम संस्कार कर जला दिया गया ।

बता दे की कोयलांचल में अवैध तरीके कोयला चोर कोयले की अवैध उत्खनन के लिए गांव के भोले भाले लोगो को बहला फुसला कर ले जाते है और उनसे कोयले की उत्खनन करवाते है जब कोई घटना घटती है तो मृतक के परिजनों को भी खबर नही दिया जाता है । ऐसा ही मामला देखने को मिला निरसा थाना क्षेत्र के भलखोड़िया में ।

वही घटना के संबंध में मृतक के पत्नी ने बताया की  अवैध उत्खनन चलाने वाले ठेकेदार है जो प्रतिदिन उनके पति आनंद गोराई को काम करने के लिए बुला कर ले जाते थे । कोयला काटने के दौरान चाल धसी जिसमे उसका पति घायल हो गया था । लेकिन घटना की खबर किसी ने नहीं दिया । अगर सुबह उनके घर वालों को खबर दे दिया जाता और अगर खदान से आनंद को निकाल दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। परंतु ऐसा उन लोगों ने नहीं किया और गुपचुप तरीके से लाश को अंतिम संस्कार कर जला दिया गया ।

इस घटना से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है आनंद ने अपने पीछे अपनी पत्नी कविता और अपनी एक बेटी और एक बेटा को पीछे छोड़ गए ।

बताते चले की लगातार सीआईएसफ के द्वारा अवैध कोयला लोड ट्रैक की छापामारी की जाती है लेकिन
बेजना सीआईएसफ कैंप के महज 100 मीटर के बगल में ही अवैध खदान चलाया जाता है । और सीआईएसफ के कानो में भनक तक नहीं है । इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और जन प्रतिनिधि मौन है ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *