• Mon. Mar 16th, 2026

भूली के दो कॉलोनियों में BTA ने किया सर्वे, इस कार्रवाई से लोग अचंभित, हड़कंप

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 7, 2022

 

*धनबाद:* बीसीसीएल के बिटीए अधिकारियों द्वारा बड़े ही अजीब ढंग से सोमवार को श्रमिक नगरी भूली के ए ब्लॉक में महज दो कॉलोनी एवं उसके आसपास बने झोपड़ियों का सर्वे किया गया। बिटीए की चार सदस्यीय टीम उक्त कॉलोनी में घूमकर बीसीसीएल और गैर बीसीसीएल वालों का नाम और आवास संख्या लिख कर ले गई। सर्वे कर रहे टीम ने बताया कि यह सर्वे बिटीए के प्रशासक के आदेश पर किया जा रहा है। लेकिन यह सर्वे महज इन दो कॉलोनियों के लिए ही क्यों है? इसका जवाब सर्वे टीम नही दे सकी।आज सुबह करीब 11:30 बजे बिटीए की चार सदस्यीय टीम ने ए ब्लॉक स्थित आवास संख्या 335 से 358 और आवास संख्या 359 से 382 में रह रहे लोगों का सर्वे करने पहुंची। इस दौरान इन दो कॉलोनी के बगल में झोपड़ी बना कर रह रहे लोगों का भी नाम टीम ने अपने रजिस्टर में दर्ज किया। टीम का कहना था कि बिटीए प्रशासक के आदेश पर यह सर्वे किया गया। लेकिन यह सर्वे सिर्फ इन्ही दो कॉलोनी में ही क्यों किया गया? इस सवाल पर सर्वे टीम ने चुप्पी साध ली।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *