
डुमरी:आजसू प्रधान कार्यलय हटियाटांड़ इसरी बाजार में प्रखंड कमिटी की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष सतीश महतो की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई जिसमे संगठन के विषयों पर विचार विमर्श करने के पश्चात निम्नलिखित प्रस्ताव लिया गया।

जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम के तहत डुमरी प्रखंड में 10000 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य हेतु अभियान चलाना है।आने वाले 7 नवंबर को डुमरी प्रखंड के कुलगो के पास जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित किया गया है।वहीं आजसू के दिवंगत नेता दामोदर महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर हटियाटांड में दामोदर महतो का प्रतिमा स्थापित करना है साथ ही उनके पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।बैठक में विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी अनुुुुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो,तिलक
महतो,फलजीत महतो,दुलारचंद महतो,संतोष पंडित,
रामकुमार महतो,प्रेमचंद महतो,टुककन चौधरी,डोमन महतो,डीलचंद महतो,राजेश ठाकुर,लालमणि महतो, सीताराम महतो,दौलत महतो आदि उपस्थित थे।

वहीं आजसू जिला प्रधान सचिव छक्कन महतो ने बताया कि 7 नवंबर को आयोजित बैठक में सांगठनिक ढांचा को मजबूत करने पर रणनीति तय की जाएगी साथ ही केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जन संग्रह धन संग्रह
कार्यक्रम में गति प्रदान करने,सभी विंगो के केंद्रीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की जाएगी।बैठक में जिला के पदाधिकारियों,जिला के अधिनस्थ सभी केंद्रीय पदाधिकारी,सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव,सभी विधानसभा प्रभारी,सभी विंग के अध्यक्ष सचिव,सभी जिप सदस्य,सभी प्रमुख उपप्रमुख एवं सभी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
