
Adityapur : आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-32 स्थित कार्यालय में सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा, आदित्यपुर एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक में 30 एमएलडी क्षमता वाले सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लाँट के 15 जुलाई तक चालू न होने पर जुडको और मेसर्स जिन्दल की वादाखिलाफी की घोर निन्दा की गई.
बैठक की अध्यक्षता जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता ओम प्रकाश ने किया.
बैठक में जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा गया कि उन्होंने पेयजल संकट को काफी गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान लेकर बैठक बुलाई एवं एजेंसी को सख्त चेतावनी देते हुए 30 एमएलडी क्षमता वाले सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लाँट को चालू करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया है.
इसलिए 31 जुलाई तक कोई भी निर्णय नहीं लेगी. परन्तु अगर 31 जुलाई तक भी 30 एमएलडी क्षमता वाले सीतारामपुर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को चालू नहीं किया जाता है, तो स्थिति का आकलन कर उपायुक्त से मिलकर आगे का निर्णय लिया जाएगा.
बैठक में 60 एमएलडी वाले सापड़ा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के साथ-साथ अधूरे पड़े पानी टंकी और घर-घर पानी का कनेक्शन देने के लिए उपायुक्त एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन देने की बात कही गई, ताकि आदित्यपुर-01 क्षेत्र में दिसंबर-2026 तक हर हाल में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.
टोल टैक्स को तत्काल प्रभाव से बन्द करने की माँग
बैठक में बताया गया कि रोड कन्स्ट्रक्सन विभाग (आरसीडी) आदित्यपुर-कान्ड्रा, सरायकेला-कान्ड्रा, चाँडिल-कान्ड्रा-चौका की सभी सड़कें अत्यंत जर्जर हो गई है, जिस पर लगातार दुघर्टनायें घटित हो रही है. ऐसी स्थिति में राज्य सरकार द्वारा इन सड़कों पर लिए जा रहे टोल टैक्स को राज्य सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से बन्द कर दिया जाना चाहिए.
ननि क्षेत्र के सीवेज सिस्टम को दुरुस्त कराने की माँग
बैठक में कहा गया कि आदित्यपुर नगर निगम के सीवेज सिस्टम का अधूरा निर्माण होने की वजह से कई स्थानों पर सीवेज का गंदा पानी अब सड़क पर बहने लगा है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. बैठक में नगर निगम प्रशासन से अविलंब सीवेज सिस्टम को तुरंत दुरुस्त कराने की माँग की गई. एनआईटी-आकाशवाणी का नाम बदलने की माँग
बैठक में एनआईटी कॉलेज, जमशेदपुर का नाम बदलकर एनआईटी कॉलेज, आदित्यपुर करने और आकाशवाणी, जमशेदपुर का नाम बदलकर आकाशवाणी, आदित्यपुर करने की माँग भी की गई. क्योंकि दोनों संस्थान/प्रतिष्ठान भौतिक रुप से सरायकेला-खरसावाँ जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. और आदित्यपुर क्षेत्र में एसिया का बड़ा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से पूरे देश में आदित्यपुर की अलग पहचान भी है.
इस अवसर पर जन कल्याण मोर्चा की उपाध्यक्ष लीली दास, सचिव मनोज पासवान, वॉर्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा व वॉर्ड संख्या-27 के पार्षद सुधीर चौधरी, अधिवक्ता विनोद कुमार, अधिवक्ता आशुतोष कुमार, अधिवक्ता मनोज कुमार दूबे, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, अधिवक्ता ऋषि कांत, अधिवक्ता अजय कुमार द्विवेदी, सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सिंह, संतोष कुमार, सहारा गार्डेन सिटी के शशांक कुमार गांगूली, राजीव कुमार, पर्यावरण अभियंता अमरेश कुमार, वकील सिंह, मदन सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, जवाहरलाल सिंह, सुरेश प्रसाद, राकेश कुमार मिश्रा, प्रकाश कश्यप, अशोक कुमार, मनोज झा, गुड्डू झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे. बैठक का संचालन आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के संरक्षक अधिवक्ता सुनील कुमार स्वाईं ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी एन ओझा ने किया.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
