
डुमरी:आपकी सरकार आपकी योजना आपके द्वार
कार्यक्रम सोमवार को इसरीबाजार उत्तरी और दक्षिणी पंचायत में आयोजित किया गया।इसरीबाजार उत्तरी
का कार्यक्रम हटियाटांड़ एवं इसरीबाजार दक्षिणी का
कार्यक्रम अरगाघाट में आयोजित किया गया था।उक्त
शिविर का उद्घाटन प्रमुख उषा देवी जिला परिषद की सदस्य सुनीता कुमारी बीडीओ सोमनाथ बंकिरा सीओ धनंजय गुप्ता पूर्व यशोदा देवी मुखिया रीना कुमारी व
सीताराम तुरी कांग्रेस नेता महेश भगत प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल,सुखदेव सेठ पंसस रिक्की जायसवाल व चिरंजीवी कुमार पूर्व मुखिया अजीत कुमार,संजीत चेतानी आदि ने संयुक्त रुप से फीता काट एवं नारियल फोड़ कर किया।इस अवसर पर विभिन्न विभागों का
स्टॉल लगाया गया था जहां लोग सरकार की योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन व प्रपत्र जमा कर रहे थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
