• Thu. Jan 1st, 2026

विंध्य में मिली सोने की खदान, वैज्ञानिक भी हुए हैरान,जल्द होगी नीलामी

ByAdmin Office

Nov 2, 2022

 

*भोपाल:* अब तक आपने मध्यप्रदेश में हीरे मिलने की दास्तान तो सुनी होगी। लेकिन अब आप प्रदेश के लिए यह गीत गाए कि ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती’ तो बेमानी न होगा। दरअसल अब तक प्रदेश हीरे मिलने और उनकी निलामी को लेकर चर्चा में बना रहता था। लेकिन अब यहां सोने की खदान मिली है। खनिज वैज्ञानिकों ने सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर इस सोने की खदान को खोजा है।
शुरू की नीलामी की प्रक्रिया जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) की रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने खदान को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोने की इस खदान के अलावा मुख्य खनिज की 12 अन्य खदानें भी नीलाम की जाएंगी। इन खदानों में चूना पत्थर और मैगनीज, रॉक फास्फेट, लोह अयस्क और ग्रेफाइट की खदान नीलाम होगी।

*तीन जिलों में होगी इन खनिजों की नीलामी*

प्रदेश के तीन जिलों झाबुआ के खतंबा में रॉक फॉस्फेट, ग्वालियर के पनिहार में लोह अयस्क और आलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट की खदान की नीलामी की जाएगी।2002 से खोजी जा रही थी सोने की ये खदान आपको बता दें कि प्रदेश में वर्ष 2002 से सोने की खोज की जा रही थी। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है।इसमें से सिंगरौली के गुुरहर पहाड़ पर सोने की खोज की गई है।

सिंगरौली के अलावा कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की खोज जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *