• Tue. Sep 1st, 2026

कुल्टी – मद्रासी पाड़ा स्थित शीतला मंदिर में धूमधाम से हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

admin's avatar

Byadmin

Sep 1, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी। बराकर शहर के नदी तट स्थित मद्रासी पाड़ा स्थित शीतला मंदिर में धूमधाम से हर्षौल्लास के साथ पौराणिक परंपरा अनुसार वार्षिक अनुष्ठान बीते देर शाम संपन्न हुआ । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के वार्ड नंबर 68 नदी तट स्थित मद्रासी पाड़ा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मद्रासी पाड़ा कमिटी कि ओर से माता शीतला का वार्षिक अनुष्ठान आयोजित किया गया । इस दौरान आयोजन कर्ताओं ने बताया कि पूजा की शुरुआत वर्ष 1950 से किया गया था । तब से लगातार यह पूजा आयोजित की जाती है । इस बार यह अनुष्ठान शुक्रवार से प्रारंभ होकर रविवार देर शाम संपन्न हुआ ।

 

पूजा के दौरान देवी का आवाहन आराधना कर बराकर नदी से उनकी सवारी लाया गया । इसके बाद पुजारी धनपति स्वामी तथा पप्पू तिवारी की देख रेखा में पूरे भक्तिमय वातावरण में पूजा अर्चना किया गया । जहां बलि परिक्रमा के साथ नगर शोभा यात्रा निकाला गया । इसके पश्चात माता की आराधना में बैठे भक्तों ने अंगारे पर चलकर तथा लंबी त्रिशूल को अपने दोनों गालों में आर पार करके लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया

 

। जिसे देखने के लिए आस पास के क्षेत्र के काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे । जिसमें कन्हैया भट्ट अमर प्रसाद अजय तुरी जमुना देवी जगदेव कोनार शामिल थे । उन्होंने बताया कि शाम को माता का जागरण के साथ साथ ही उपस्थित लोगों के बीच खिचड़ी का भोग प्रसाद भी वितरण किया जाएगा ।

 

पूजा के तीन दिन बाद शीतला मा के भाई मुनेश्वर भगवान का अलग से पूजा पाठ किया जाता है । कार्यक्रम में अध्यक्ष पाटली कोनार, सचिव शुभम नायकर , दीपक चौधरी , बड़कू साव , गोविंद साव ,शंकर कोनार , उदय बाउरी सहित स्थानीय लोगों की भूमिका सराहनीय रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *