• Wed. Mar 4th, 2026

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम फेल, नहीं हो रहे जनता के काम- मनोज यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 1, 2022

 

चौपारण,(हजारीबाग)
राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनों को नहीं मिल पा रहा है। लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से आम जनों का कोई लाभ नहीं हो पा रहा है। आवास, पेंशन ,छात्रवृत्ति , म्युटेशन,जविप्र समेत सभी सरकारी योजनाओं में जमकर लूट मची हुई है।

केवल खानापूर्ति के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में लिए जा रहे आवेदनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है । लिहाजा भाजपा आम जनों के समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में आगामी 9 नवंबर को सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस बात की जानकारी देते हुए भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बताया कि बरही विधानसभा में स्थिति और भी बदतर है। कांग्रेस के तमाम नेता सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मंचासीन हो जाते हैं ।

जनता का काम नहीं होता है। केवल विधायक अपनी बयानबाजी कर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में जनता के बीच सच्चाई लाने के लिए भाजपा प्रदर्शन करेगी। भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यसमिति सदस्यों के साथ बैठक की तथा आगामी जन प्रदर्शन को लेकर व्यापक तैयारी की। इसे लेकर बताया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आम जनों के पक्ष में 9 नवंबर को प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू ने किया। बैठक में
पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, अजा उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, महामंत्री सुनील साहु, अर्जुन साहु, सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र चंद्रवंशी व मुकुंद साहु, सीताराम साहु, राजदेव यादव, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, मंडल महामंत्री आशीष सिंह, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, रंजन सिंह, अरविंद सिंह, सुनील सिंह, संदीप सिंह, सुनील शेखर, अशोक ठाकुर,राजकुमार यादव, आशीष सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह, कैलाश पासवान, अशोक केशरी, गजाधर प्रसाद सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *