• Sat. May 16th, 2026

जीवन संस्‍थान में रह रहे क‍िशोर की मौत के बाद उठने लगे सवाल, केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग कर रही जांच

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 1, 2022
crescent ad

 

*धनबाद :* बस्ताकोला जीवन संस्थान में रह रहे लगभग 15 वर्षीय अभिषेक कुमार नामक बच्चे की मौत हो गई है। गंभीर अवस्था में जीवन संस्था के संचालक एके सिंह दिन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया था।बताया जाता है पिछले दिनों कोडरमा चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने अभ‍िषेक को सुपुर्द कर द‍िया था धनबाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हवाले। अभिषेक जीवन संस्था की देखरेख में रह रहा था। मामले को लेकर धनबाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची है। अभिषेक का पोस्टमार्टम कुछ देर में शुरू होगा। इधर जीवन संस्था की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है काफी गंभीर अवस्था में अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी जीवन संस्था पर लगातार आरोप लगते रहे हैं। केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग भी संस्था की कार्यशैली की जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *