• Wed. Sep 24th, 2025

पूर्व विधायक ने उदयगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सुख शांति व समृद्धि का किया कामना

ByAdmin Office

Oct 31, 2022

 

हज़ारीबाग: उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम से संम्पन्न हुवा। 36 घण्टे का निर्जला उपवास को छठ व्रतियों ने तोड़ा। बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने ताजपुर शिवमंदिर स्थित छठ तालाब पहुँचकर उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया और क्षेत्र में सुख शान्ती व समृद्धि की कामना किया।

पूर्व विधायक ने कहा कि छठ पर्व ऐसा पर्व है जिसमें कोई कर्मकांड नहीं है, केवल श्रद्धा है, उल्लास है, सूर्य देवता के प्रति अटूट आस्था है, जिसका अनूठा रूप पूरे त्यौहार के दौरान 4 दिनों तक जगह-जगह दिखता है। छठ पूजा वास्तव में भारत की विविधता भरी संस्कृति की उस प्राचीन सामाजिक परंपरा का हिस्सा है जिसकी गूंज अब देश ही नहीं विदेशों में भी है। दुनिया के कोने-कोने में जहां-जहां हिन्दुस्तानी लोग हैं, वहां छठ की छटा जरूर देखने को मिल रही है। देश के भी कोने-कोने में उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक, हर जगह छठ पर्व की रौनक देखने को मिल रही है।

छठ पूजा सम्पन्न होने के बाद पूर्व विधायक ने चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी सहित चौपारण निवासी अजय केशरी, दिलीप राणा, ईश्वरी यादव, रितेश सिन्हा, प्रदीप स्वर्णकार, केंदुआ निवासी संजय राणा, उदय राणा, जगदीश यादव, रामवतार प्रजापति, सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ के घर पहुँच कर छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *