• Wed. Sep 24th, 2025

बिहार – बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी कर रहीं हैं छठ महापर्व का व्रत, वजह है बहुत ख़ास

ByAdmin Office

Oct 30, 2022

*पटना:* लोकआस्था के महापर्व की आज से शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से छठ संबंधित रोचक खबरें देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बिहार के गोपालगंज ज़िले के मुस्लिम परिवार की कहानी से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो कि इस बार छठ पूजा कर रहे हैं।आप सोच रहे होंगे की यह तो फिल्मों में होता है, लेकिन गोपालगंज की रहने वाली रेहाना खातून इस बार छठ पूजा कर रही है। उनके छठ पूजा करने की वजह बहुत ही खास है, आइए जानते हैं कि पूरा माजरा किया है।बिहार के गोपालगंज जिले में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं के छठ पर्व मनाने की परंपरा दशकों से चली आ रही है। हजियापुर (गोपालगंज) निवासी रेहाना खातून ने गुरुवार को छठ पूजा के लिए बाजार से सामग्री खरीदी। वहीं उनके साथ मलिका खातून भी थीं। रेहाना खातून ने अपने छठ पर्व मनाने का ज़िक्र करते हुए बताया उन्होंने घर बन जाने पर छठ व्रत रखकर पूजा करने की मन्नत मांगी थी। उनकी मन्नत पूरी हुई इसलिए वह छठ पूजा कर रही हैं।

*रेहाना खातून ने छठ घाट पर मांगी थी ये मन्नत*
रेहाना खातून ने बताया कि जब भी उनके घर का निर्माण कार्य शुरू होता था, कुछ न कुछ परेशानी आ जाती थी और काम अधूरा रहा जाता था। वह काफी परेशान थी, जिसके बाद गांव की महिला ने उन्हें छठ घाट पर घर बन जाने की मन्नत मांगने की सलाह दी। महिला की सलाह पर रेहाना खातून ने छठ घाट पर मन्नत मांगी और वह मन्नत पूरी हुई। इस वजह से ही वह विधि-विधान के साथ छठ व्रत कर पूजा अर्चना कर रही हैं।


*मुस्लिम महिलाएं भी कर रही हैं छठ पूजा*
हजियापुर (गोपालगंज) निवासी मलिका खातून ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कि गोपालगंज जिले के इस गांव में कई मुस्लिम परिवार हर साल छठ पूजा धूम धाम से मनाते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नोनीया टोला (गोपालगंज) में एक परिवार बेटा होने की मन्नत पूरी होने छठ पर्व मना रहा है। उन्होंने बताया कि सहाना खातून को बेटा नहीं होने से वह परेशान थी। किसी ने उन्हें छठ घाट पर मन्नत पूरी होने की बात कही थी। कोरोना काल के दौरान सहाना खातून ने बेटा होने की मन्नत मांगी और वह मन्नत पूरी हुई। इसलिए वह महापर्व छठ धूम धाम से मना रही हैं।

चार दिनों तक चलेगा महापर्व छठ कर रही मुस्लिम महिलाओं ने पूजा के लिए सूपा, दउरा, मिट्टी के कलश और दूसरी ज़रूरी चीज़े गुरूवार को ही खरीद लिया।एनएफ शुक्रवार को महिलाएं नहाय-खाय के बाद खरना करेंगी। इसके बाद छठ घाट पर जाकर सूर्योपासना की अराधना करेंगी। आपको बता दें कि शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है। छठ महापर्व चार दिनों तक चलेगा पहले दिन महिलाएं नहाय-खाय करेंगी, दूसरे दिन खरना होगा, तीसरे दिन संध्या अर्ध्य किया जाएगा। वहीं चौथे दिन उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हुए पर्व का समापन होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *