• Sun. Mar 15th, 2026

कायस्थों ने की अपने आराध्य देव चित्रगुप्त की पूजा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 27, 2022

डुमरी:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डुमरी प्रखंड कमिटी द्वारा गुरूवार को इसरी बाजार हटियाटांड़ में अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर सामूहिक रूप से पूजा व अर्चना की।

सदस्यों ने भगवान चित्रगुप्त से विश्व कल्याण के लिए मंगल कामना की।पुरोहित नवल किशोर पांडेय के सानिध्य में समाज के सभी सदस्यों ने अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना की।साथ ही सामूहिक आरती के पश्चात उपस्थित जनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूजा को लेकर आकर्षक साज सज्जा एवं साउंड की व्यवस्था की गई।

चित्रगुप्त महाराज की पूजा में कायस्थ सदस्यों के साथ साथ गैर कायस्थ समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया।पूजा को संपन्न कराने में समाज के सदस्य बसंत सिन्हा,रंजीत सिन्हा, रघुवीर प्रसाद,भागवत वर्मा,चंदन सिन्हा,शशिभूषण,
राजेश सिन्हा,किरण सिन्हा,अनील सिन्हा,चिंटू सिन्हा, मुकेश सिन्हा,सतीश सिन्हा,पंकज सिन्हा,रवि सिन्हा, संजीव सिन्हा,जितेन्द्र सिन्हा,दीपक सिन्हा,श्यामनंदन सिन्हा,आनंद सिन्हा,वीरेन्द्र सिन्हा,संजय सिन्हा,चंदन सिन्हा,प्रमोद सिन्हा,सुरेन्द्र सिन्हा,बिनोद सिन्हा आदि की विशेष भूमिका रही।सदस्यों ने अपने आराध्य देव के समक्ष वर्ष भर का लेखा-जोखा रख सुख समृद्धि व कुशलता की कामना की।प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *