

नरेश विश्वकर्मा :निरसा

कुमारधुबी- चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरनगर घाट छठ घाट में आज सुबह गुरुवार को स्थानीय लोगों ने पानी में बहता हुआ एक शव को देखा। जिसके बाद क्षेत्र में यह बात आग की तरफ फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी पहुंचे और इसकी सूचना चिरकुंडा थाना को दिया। सूचना मिलते ही चिरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान चिरकुंडा गांजा गली निवासी 38 वर्षीय मिंटू अग्रवाल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले तुरंत पहुंचे और परिवार वालों ने कहा कि यह हत्या की गई है। परिजनों ने कहा कि चिरकुंडा स्थित अंजनी फेरों में डे गार्ड के रूप में काम करता था। जब वह बुधवार की रात घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। जिस कंपनी में वो काम करता था,जब उससे पूछा गया तो वह बोले की वह ड्यूटी कर चाबी देकर चला गया था। उसके पास जो मोबाइल फोन था, वह भी गायब है, सिर्फ हेडफोन और कुछ पैसे बरामद किये गए हैं। मृतक का जीभ बाहर आ गया है, आशंका यही जताई जा रही है, कि उसे मार कर फेंक दिया गया है। मौके पर चिरकुंडा पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
