
नरेश विश्वकर्मा :संवाददाता (कुमारधुबी )
कुमारधुबी-आस्था के महापर्व को लेकर चिरकुंडा नगर परिषद एवं एगयरकुण्ड प्रखंड के सभी घाटों पर प्रशासनिक अधिकारी चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सह एगयरकुण्ड वीडियो विनोद कर्मकार, चिरकुंडा नगर परिषद के सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन, चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बाउरी,उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह द्वारा क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सह वीडियो विनोद कर्मकार ने बताया कि आस्था का महापर्व छठ को लेकर नगर परिषद एवं प्रखंड स्तर की तैयारी जोर शोर पर है,घाटों की साफ-सफाई की जा रही है,ताकि छठव्रतियों को किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े,तालाब एवं नदियों में

बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि लोग 3 फीट से अधिक पानी में प्रवेश ना कर सके। प्रशासन हर दृष्टिकोण से तैनात रहेगी ताकी लोग आस्था का महापर्व शांति और सौहार्द पूर्वक बना सकें जिसके लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।सभी घाटों पर पुलिस प्रशासन को तैनात की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
