

धनबाद मंडल के गुरपा स्टेशन पर बुधवार की सुबह कोयला लदी मालगाड़ी के 53 वैगन बेपटरी होने के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है या मार्ग बदले गए हैं. धनबाद-गया इंटरसिटी को भी रद्द कर दिया गया है. इधर धनबाद जंक्शन पर यात्री परेशान हैं और स्टेशन पर हंगामा कर रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि टिकट लेकर भी वे गंतव्य तक नहीं जा सके. किसी को परीक्षा देने जाना था, तो कई लोगों ने इमरजेंसी में कही जाने का मन बनाया था. कई यात्री रोते भी दिखे. टिकट वापसी को लेकर अनारक्षित काउंटर पर भीड़ उमड़ पड़ी. कई यात्रियों ने टिकट काउंटर पर जमकर हंगामा भी किया. हालांकि टिकट क्लर्क ने सभी यात्रियों से अपील धैर्य बनाये रखने की अपील भी की. कहा कहा कि सभी का टिकट बारी बारी से वापस कर दिया जाएगा.

रेलवे ने बरवाडीह, गया, गोमो, धनबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारियों की टीम को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया है. राहत कार्य चलाया जा रहा है. बावजूद रेल पटरी को दुरुस्त करने में थोड़ा समय लगेगा.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
