• Sun. Mar 15th, 2026

डिस्ट्रिक्ट रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 26, 2022

डुमरी:गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन के
द्वारा बुधवार को बेरमो मोड़ से इसरीबाजार तक फर्स्ट
गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट रोड साइकिलिंग (मैन एण्ड वूमेन)
चैम्पियनशिप 2022-23 का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में यूथ,सब जुनियर,जुनियर एंड सीनियर ग्रूप के दर्जनों प्रतिभागी शामिल हुए।प्रतियोगिता को लेकर सुरक्षा की मुक्कमल व्यवस्था की गई थी।वहीं
चैम्पियनशिप का उद्घाटन एसडीएम डुमरी प्रेमलता मुर्मू एसडीपीओ मनोज कुमार इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी डुमरी थाना प्रभारी राजू मुंडा निमियाघाट
थाना प्रभारी साधन कुमार जिप सदस्य प्रदीप मंडल,
सुनीता कुमारी एवं धनंजय प्रसाद पूर्व जिप सदस्य
जीवाधन महतो पूर्व प्रमुख यशोदा देवी,नारायण महतो आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया साथ ही प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपनी शुभकामनाएं दी।युथ में फर्स्ट उमेश कुमार युएचएस
परसटांड,सेकेंड बिक्रम कुमार युएमएस सिमरबेडा एवं
थर्ड अब्बु सुफिया सब जुनियर में फर्स्ट नीतीश महतो
पीएन इंटर कॉलेज सेकेंड सोनू कुमार थर्ड युएचएस परसाटांड़ रवि कुमार जुनियर ग्रूप में फर्स्ट लोकनाथ
पांडेय झारखंड इंटर कॉलेज सेकेंड विवेक कुमार प्लस टू एसएसकेबी उच्च विद्यालय थर्ड उदय कुमार डुमरी
व सीनियर ग्रूप में कौशल महतो झारखंड इंटर कॉलेज
सेकेंड शंकर रजक एवं थर्ड आसीफ झारखंड कॉलेज
वूमेन यूथ ग्रूप में फर्स्ट सोनम कुमारी आदर्श हाई स्कूल सेकेंड पल्लवी मोदी पीएनडी हाई स्कूल व थर्ड
पिंकी कुमारी युएमएस घुटवाली सब जूनियर में निधि कुमारी पीएन कॉलेज सेकेंड स्नेहा कुमारी कैलीबाद व
थर्ड किरण कुमारी पीएन कॉलेज इसरी जूनियर ग्रूप में संगीता कुमारी सेकेंड लक्ष्मी कुमारी एवं निशा मेहता झारखंड कॉलेज की प्रतिभागी सफल हुई।कार्यक्रम के
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो ने सभी सफल
प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया,अपने संबोधन में मंत्र श्री महतो ने कहा कि ऐसे आयोजन से
जहां क्षेत्र के प्रतिभागियों को अपने हुनर दिखाने का अवसर मिलता है तो दूसरी ओर शारीरिक व मानसिक
सबलता आती है।कहा कि खेल में भी करियर बनाया जा सकता है।कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने 1932
खतियान आधारित नियम लाकर झारखंड के युवाओं को उसका हक देने का काम किया है लेकिन इससे कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगा है।इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो राजू झामुमो नेता राजकुमार पांडेय
जामतारा मुखिया खेमलाल महतो पंसस अखिलेश राणा एसोसिएशन के अध्यक्ष धनंजय प्रसाद उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार सचिव जितेन्द्र महतो कोषाध्यक्ष नरेश कुमार,पायल कुमारी,प्रेमचंद महतो,युगलकिशोर,रमेश महतो,शिवशंकर यादव,अजीत माथुर,सीताराम तुरी, रिक्की जायसवाल,चिरंजीवी कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
फोटो:&&&&(कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा मंत्री एवं शामिल अधिकारी)


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *