
उमेश कुमार गिरि :

चिरुडीह निवासी जितेंद्र गिरी ने पीएम मोदी एवं रेल मंत्री को पत्र लिखकर भंडारीदह रेलवे स्टेशन की उपेक्षा पर माननीय रेल मंत्री एवं महाप्रबंधक मध्य पूर्व रेलवे हाजीपुर एवं मंडल रेल प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट किया है।

उन्होनो अपने पत्र में बताया कि लगभग 1957 को गोमो एवं बरकाकाना स्टेशन के बीच स्थित भंडारीदह स्टेशन के साथ साथ बेरमो प्रखंड एवं नावाडीह प्रखंड के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
यहां शुरू से ही शक्तिपुंज रुकती थी किंतु कोरोना के समय मे बंद कर देने के बाद यहां रुकना बंद कर दिया गया है
माननीय शिक्षा मंत्री जी को अवगत कराने पर मंडल रेल प्रबंधक धनबाद का जवाब मंत्री जी को दिए हैं की चंद्रपुरा रुकता है फुसरो रुकता है तो भंडारीदह मे क्यों रुकेगा।
सूत्रों से पता चला माननीय मंडल रेल प्रबंधक धनबाद यहां के ग्रामीण जनता पूछना चाह रहे हैं कि फुसरो से महज 4 किलोमीटर बेरमो मे क्यों रूकती है।
मंडल रेल प्रबंधक से यह भी पूछना चाहूंगा की शक्तिपुंज अंडाल, रानीगंज, आसनसोल, कुल्टी, सीतारामपुर , बराकर सिर्फ पुल के उस पार कुमारधुबी मे रूकती है तो भंडारीदह स्टेशन मे क्यों नहीं रुक सकती है इसलिए यहां पर अधिकांश ग्रामीण चढ़ते थे इसलिए बंद कर दिया गया है।
मंडल रेल धनबाद को सिर्फ भंडारीदह साइडिंग से कोयला ही ले जाना उनका एकमात्र काम है ताकि अप्रैल में पुरस्कार मिल सके। जबकि भंडारीदह साइडिंग से रेल को प्रतिदिन करोड़ों का मुनाफा हो रहा है। धनबाद मंडल रेल प्रबंधक एवं उनकी वरिष्ठ अधिकारी का ग्रामीणों के साथ भद्दा मजाक एवं सौतेला व्यवहार से यहां माननीय संसद गिरिडीह एवं विधायक बेरमो भंडारीदह स्टेशन का सुधि लेना चाहिए।
मंडल रेल प्रबंधक धनबाद एवं महाप्रबंधक मध्य पूर्व रेलवे से मुझे चिट्ठी मिला है की कार्य प्रगति पर है। जब 1957 का स्टेशन के संबंध से माननीय प्रधानमंत्री रेल मंत्री को चिट्ठी दिया गया तब जाकर प्रगति का चिट्ठी मुझे प्राप्त हुआ।
यहां ग्रामीण जनता पूछना चाहता है कि उसके बाद बने स्टेशनों मे प्लेटफार्म एवं फुट ओवर ब्रिज कैसे बना ? जैसे कर्मा हाल्ट डुमरी बिहार जोगेश्वर बिहार इत्यादि एवं धनबाद प्रधानखानता के बीच डोकरा BH. मे ऊंचा प्लेटफार्म बन चुका है तो भंडारीदह मे क्यों नहीं। उनके साथ रेल मंत्रालय एवं मंडल रेल प्रबंधक धनबाद एवं मध्य पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से यहा एवं बेरमो नावाडीह के ग्रामीण जवाब मांगती है।
टीवी एवं न्यूज़पेपर मे देखते हैं कि देश मे बहुत तरह की गाड़ियां हरी झंडी दिखाया जाता है किंतु डी 0 सी 0 गाड़ी का चंद्रपुरा धनबाद का हरी झंडी कब दिखाएगा सर
भंडारीदह स्टेशन का समस्या पीने का पानी का व्यवस्था प्लेटफार्म 2 यात्री सेड की व्यवस्था आदि समस्याओं को लेकर समय समय पर रेल अधिकारियों को लिखकर अवगत कराते रहें। ताकि
सरजमीन मे आकर प्रगति का सत्य का उजागर हो
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
