• Sun. Mar 15th, 2026

गांधी सेवा सदन के सभागार में भगवान धन्वंतरि पूजन समारोह संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 23, 2022

धनबाद :आयुष मंत्रालय प्रत्‍येक वर्ष भगवान धन्वंतरि जयंती को आयुर्वेद दिवस मनाता है। इस वर्ष का आयुर्वेद दिवस “हर दिन हर घर आयुर्वेद” की थीम के साथ मनाया जा रहा है ताकि आयुर्वेद के लाभों को बड़े और जमीनी समुदाय तक पहुंचाया जा सके।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद झारखण्ड इकाई द्वारा रविवार को गाँधी सेवा सदन के सभागार में भगवान धन्वंतरि पूजन समारोह तथा वैध संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में सांसद पशुपति नाथ सिंह एवं विधायक राज सिन्हा उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया.

इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भगवान धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सा के देवता हैं, जो अपने हाथ पर अमुरुथा कलासम और आयुर्वेद पाठ लिए हुए हैं। पुराणों और वेदों में भगवान धन्वंतरि को देवताओं का वैद्य बताया गया है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि देवों और असुरों के सामने प्रकट हुए थे। उन्होंने आगे कहा आयुर्वेदिक,होम्योपैथिक के चिकित्स्कों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार ने आयुष मंत्रालय का गठन किया है।जो इस चिकित्सा पद्धति का सरक्षण और सम्बर्धन करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *