• Sun. Mar 15th, 2026

धनबाद में एक बार फिर चली गोली, अहले सुबह मटकुरिया क्षेत्र में संपत्ति विवाद में दूध कारोबारी को मारी गयी गोली।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 22, 2022

धनबाद में एक बार फिर चली गोली, अहले सुबह मटकुरिया क्षेत्र में संपत्ति विवाद में दूध कारोबारी को मारी गयी गोली।

बतादे कोयलांचल में धनतेरस की अहले सुबह शनिवार को बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया मुक्तिधाम के समीप पारिवारिक संपत्ति विवाद के मामले में गोलीबारी की घटना हुई है।

जिसमें एक युवक को तीन गोली मारी गई। गोली लगने के बाद घायल को आनन फानन में पुलिस की मदद से परिजनों ने शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।

वहीँ घटना के संबंध में घायल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि वह बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर के रहनेवाले है। वह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे मटकुरिया मुक्तिधाम के समीप अरविन्द, मनीष और प्रवीण पहले से घात लगाये हुए थे।

उन्हे देख वहां मौजूद तीनों ने घेर लिया और मारपीट करते हुए गोली मारी गई जिससे उन्हे तीन गोली लगी। इस दौरान शारदा देवी भी तीनों आरोपियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद थी। घायल धर्मेंद्र यादव का विकास नगर में दूध का कारोबार है।

परिजन का कहना है कि जमीन बंटवारे को लेकर उनके परिवार में शारदा देवी से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के तहत शनिवार की सुबह मटकुरिया मुक्तिधाम के समीप शारदा देवी के लोगों ने धर्मेंद्र यादव को घेर लिया और उन पर गोली चला दी। जिसमें उनको 3 गोली लगी है फिलहाल मौके पर पुलिस पहुँच कर घटना की जांच में जूटी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *