• Wed. Dec 31st, 2025

कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग*

ByAdmin Office

Oct 18, 2022

 

*धनबाद :* कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने हेतु मंगलवार को टोटमिक कुरमी /कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले गिरिधारी महतो के नेतृत्व में एक दिवसीय बैठक गाँधी सेवा सदन के सभागार में हुई.अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार एवं संचालन नरेश महतो ने किया.

सभी वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि यदि केन्द्र सरकार शीतकालीन सत्र में कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नहीं करती है तो पूरा कुड़मी समाज अपने हक़ अधिकार को लेकर दिल्ली कूच करने के लिए बाध्य हो जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, प्रधान महासचिव रामपदो महतो, केन्द्रीय महासचिव गिरिधारी महतो, वरीय उपाध्यक्ष महेन्द्र महतो, केन्द्रीय उपाध्यक्ष अशोक महतो, भागवत महतो, केन्द्रीय सचिव महिला मोर्चा रूदनी देवी, प्रतिभा देवी केन्द्रीय उपाध्यक्ष, केन्द्रीय सचिव युवा मोर्चा राजु महतो, संजय महतो जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, केन्द्रीय सदस्य सुबल महतो, राम प्रसाद महतो, सुगीया देवी सुमित्रा देवी, नरेश महतो, रनुलाल महतो, रमेश महतो, शक्ति महतो, विनोद महतो अमर महतो, राकेश महतो व अन्य सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *