
दिनांक 15 और 16 अक्टूबर से स्थान मुनका बगीचा हजारीबाग मैं चल रही दो दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता जिसमें झारखंड राज्य से कुल 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के साथ हजारीबाग के खिलाड़ियों ने 120 पॉइंट अर्जित कर हजारीबाग के खिलाड़ियों ने विनर कप पर कब्जा किय जिसमें 6 गोल्ड 5 सिल्वर 5 ब्रांच मेडल जीत कर हजारीबाग जिले के खिलाड़ियों ने हजारीबाग जिले को पहले स्थान पर पहुंचाया वही दूसरे स्थान पर धनबाद जिले के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड 2 सिल्वर तीन ब्रांच के साथ 77 पॉइंट लाकर दूसरे स्थान पर रहा वही एक स्वर्ण तीन रजत और सात कांस्य पदक प्राप्त कर 76 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर कोडरमा की टीम ने अपना कब्जा किया 16 अक्टूबर को देर शाम प्रतियोगिता का समापन किया गया जिसमें इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय कुमार शर्मा कोडरमा जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल हजारीबाग जिले के समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह और विकास कुमार उपस्थित थे जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहना कर सम्मानित किए साथी इस प्रतियोगिता को संपन्न बनाने में झारखंड ताइक्वांडो संघ से ऑब्जर्वर के रूप में जमशेदपुर से गोपाल कुमार कोडरमा से अशोक कुमार बनवारी रवानी के देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई टेक्निकल कमेटी मैं अमर बावरी हजारीबाग ताइक्वांडो संघ के चेयरमैन संजय उपाध्याय अध्यक्ष सुमन कुमार तिवारी उपाध्यक्ष अंकित कुमार सचिव हेमंत कुमार सह. सचिव चंदन राणा रोशन गुप्ता कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार एवं संघ के रोशन चौहान निरंजन यादव सौरभ सुमन ने यह प्रतियोगिता को सफल बनाने में अहम योगदान दिया

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
