
डुमरी के सिमराडीह में शनिवार को सौ केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन 20 सूत्री के अध्यक्ष डेगलाल महतो जिप सदस्य बैजनाथ महतो पीएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य गौरीशंकर पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़ कर किया गया।

सिमराडीह ग्राम का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पांच दिनों से पूरा गांव अंधेरे में था जिससे छात्र,छात्राओं व ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देख ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सह शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को इसकी जानकारी दी।जिसके बाद
मंत्री श्री महतो ने विद्युत विभाग के जीएम से बात की
और इसपर पहल करने को कहा।

विभाग ने गिरिडीह से ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवा दिया,जिससे पूरे ग्रामीणों
में हर्ष व्याप्त है।बताया गया कि ट्रांसफार्मर बदलवाने में बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो व प्राचार्य जीएस पांडेय का भी सराहनीय योगदान रहा।इस दौरान पूर्व मुखिया फलजीत महतो,नंदकिशोर पांडेय,पिंटू पांडेय, प्रीतम महतो,बैजनाथ अकेला,महावीर महतो,प्रदीप पांडेय,नवीन पांडेय,दिनेश महतो,अर्जुन मंडल आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
