• Sat. Mar 7th, 2026

पश्चिमी गोविंदपुर पंचायत मे शनिवार को सरकार आपके द्वार शिविर का किया गया आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 15, 2022

 

*(उमेश गिरी)*
गोविंदपुर। गोविंदपुर प्रखंड के पश्चिमी गोविंदपुर पंचायत मे शनिवार को सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं गोविंदपुर प्रखंड पूर्व उप प्रमुख डीएन सिंह ने दीप जलाकर किया ।

उन्होंने कहा कि यह झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और इससे ग्रामीण जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने की अपील की। मुखिया ममता देवी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि इस शिविर से क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी। पंचायत समिति सदस्य मीरा कुमारी ने कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना उपयोगी है। इसका लाभ ग्रामीणों को उठाना चाहिए ।

बीडीओ संतोष कुमार ने कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया जाएगा। सीओ रामजी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड , सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, भू राजस्व, सर्वजन पेंशन योजना, मनरेगा योजना, जॉब कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, ई श्रम कार्ड आदि के सैकड़ों आवेदन आए। अंचल निरीक्षक कुमार सत्यम भारद्वाज, बीईईओ विनोद कुमार पांडेय एवं राजीव रंजन, प्रधान सहायक परमानंद प्रसाद, पंचायत सचिव विजय कुमार वीरेंद्र रजक, शत्रुघ्न साव एवं सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *