• Sat. Mar 7th, 2026

डुमरी: प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों ने बनायी रणनीति,वेतनमान से सरकार को मुकरने पर होगी आंदोलन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 15, 2022

 

डुमरी:झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की बैठक शनिवार को डुमरी अनुमंडल प्रांगण में हुई।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिनोद महतो व संचालन जानकी महतो ने किया।मुख्य अतिथि संघ के जिला अध्यक्ष डीलचंद महतो ने कहा कि शिक्षा मंत्री समय-समय पर अपने बयान को बदलते रहते हैं,जब हेमंत की सरकार बनी थी और उस मंत्रिमंडल में स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो को शिक्षा मंत्री का पदभार मिला था तो पारा शिक्षकों में उम्मीद जगी थी लेकिन अब इनकी बयान बदलने लगी है,कभी कहते हैं पारा को वेतनमान नहीं देंगे जबकि इनके चुनावी एजेंडे व घोषणा पत्र में था कि सरकार बनते हैं तीन महीने के अंदर पारा शिक्षकों को स्थायीकरण और वेतनमान देंगे.लेकिन सिर्फ लॉलीपॉप मिला।

उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर तक वेतनमान पर निर्णय नहीं होता है तो संघ बाध्य होकर आंदोलन करेगी।इस
दौरान बताया गया कि 16 अक्टूबर को कार्यसमिति की बैठक मोराबादी मैदान रांची में रखी गई है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।हमारा जो आकलन परीक्षा 100 अंको के होना था उसके जगह 250 अंक कर दिया गया है संघ इसका भी विरोध करता है।

कहा कि 15 दिनों के अंदर प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं किया गया तो संघ बाध्य होकर डीएसई कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा।बैठक में उपसचिव कुंज बिहारी महतो उपाध्यक्ष जयलाल मिर्धा,राजकुमार पांडे,तुलसी महतो,कंचन सेन,निजामुद्दीन अंसारी,दुलारचन्द महतो,
बिरेन्द्र पांडेय,टेकनारायण महतो,मुरलीधर महतो,ईश्वर
महतो,दिवाकर महतो,संजीत कुमार सिंह,अशोक पांडे, मुरलीधर महतो,सुरेश महतो,अनिता कुमारी,हीरालाल महतो,सुरेशचन्द्र रजक आदि कई सहायक अध्यापक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *