• Sat. Mar 7th, 2026

आदिवासी कुड़मी युवा मंच ने कुड़मी विरोधी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों का किया बहिष्कार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 14, 2022

 

धनबाद।कुड़मी को एसटी में पुनः शामिल करने को लेकर आदिवासी कुड़मी युवा मंच ने रणधीर वर्मा चौक धनबाद में कुड़मी विरोधी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों का बहिष्कार किया।कुड़मी समुदाय के लोग सैंकड़ों की संख्या में गोल्फ ग्राउंड मुख्य द्वार से पैदल मार्च करते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंचे एवं कुड़मी विरोधी लोकसभा व राज्यसभा सांसदों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।तत्पश्चात लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के पुतले को सूली पर चढ़ाने का कार्यक्रम मंच की ओर से किया गया।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में सैंकड़ों कुड़मी लोग विभिन्न क्षेत्रों से एकजुट हुए।
इस दौरान आदिवासी कुड़मी युवा मंच नेता मंटू महतो ने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वर्ष 1950 में कुड़मी जाति को आदिवासी की सूची से अकारण ही बाहर कर आदिवासी ताकतों को कमजोर किया।जबकि कुड़मी का इतिहास देखें तो ज्ञात होता हैं कि कुड़मी आदिकाल से ही आदिवासी हैं।कुड़मी का डीएनए रिपोर्ट भी अब आदिम जनजाति होने का प्रमाण देती हैं।ऐसे में अब कांग्रेस सरकार ने जो गलती हैं।उसको सुधार करते हुए भाजपा सरकार की यह जिम्मेदारी हैं कि कुड़मी जाति को एसटी का दर्जा दे।अन्यथा एक बार पुनः झारखंड में उलगुलान होगा और सत्ता का सपना धूमिल होगा।
मौके पर चौधरी चरण महतो,हलधर महतो,दीपक महतो,शेखर महतो,बबलू महतो सौरभ महतो सचिन महतो,मनीष महतो,दयानंद महतो,नरेश महतो,रिंकू महतो सहित अन्य कुड़मी समाज के लोग शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *