• Sat. Mar 7th, 2026

देखरेख के अभाव में जर्जर हुआ सीतानाला चैक डैम, सुरक्षा के नहीं हुए कोई उपाय

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 14, 2022

 

*जमशेदपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर छोटा बांकी पहाड़ी गांव में दो पहाड़ियों के बीच सीतानाला चेक डैम देखरेख के अभाव मे जर्जर होने के कगार पर है. पहाड़ियों के बीच यह चेकडेम पर प्रकृति का नजारा देखने के लिए दूर दूर से पर्यटन और जमशेदपुर शहर के वासी चेक डैम आते हैं , लेकिन किसी तरह का कोई सुविधा ना रहने पर निराशा हाथ लगती हैं*.

*दुर्घटना की बनी रहती है आशंका*
*इस चेक डैम पर ना ही पीने का पानी है और ना ही किसी तरह का कोई बिजली की व्यवस्था है. देखरेख के अभाव में चेकडैम पर बनाए गए रैली जर्जर हो चुके हैं. कई जगह टूट पड़े हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना घटने की संभावना बनी हुई है. आपको बता दें कि सीतानाला चेक डैम, चांडिल चेकडैम से जुड़ा हुआ है और इसी सीतानाला डैंम के माध्यम से चांडिल नहर का पानी घाटशिला बेहरागोरा होते हुए बंगाल सीमावर्ती तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराता है. इस चेक डैम पर हर दिन दर्जनों की संख्या में जमशेदपुर शहर से लोग अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं लेकिन किसी तरह का कोई सुविधा और सुरक्षा ना होने पर बैरंग लौट जाते हैं*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *